पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में शनिवार की सुबह कोहरा के कारण सड़कों वर वाहन धीरे धीरे सरकते रहे। वही एनएच पर भी वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। ज्यादातर वाहनों का परिचालन कृत्रिम रोशनी के सहारे ही संभव हो सका। कोहरा के कारण सुबह में ज्यादा परेशानी बाइक चालकों को हो रही है। भारी व बड़े वाहनों से बाइक चालक डरे सहमे हुए अपनी बाइक का परिचालन कर रहे है। जबकि शुक्रवार की रात्रि में भी घना कोहरा रहा। जिससे एनएच पर भी वाहनों का परिचालन काफी कम संख्या में हुए। जिले में सुबह के सात बजे के बाद सूर्य की किरण दिखने लगी। आठ बजे के बाद से धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। जबकि पछुअा हवा के कारण ठंड में वृद्धि हुई है।
तापमान एक नजर में
गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को तापमान न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शनिवार को अधिकतम 14 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को न्यूनतम 15 और अधिकतम 27 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। आद्रता 44 फीसद और हवा का वेग 4 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.