- Hindi News
- Local
- Bihar
- Muzaffarpur
- Bochaha
- Piyush Eleven Wins Inaugural Match | Paras Nath Singh Cricket Tournament
पीयूष इलेवन ने क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच जीता:9 ओवर में 129 रन बनाकर बोचहां को हराया, सब वीर बने 'मैन ऑफ द मैच'
- कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर जिले के न्यू मार्केट बोचहाँ मेला ग्राउंड में सोमवार को पारस नाथ सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत किंग्स इलेवन ट्रॉफी 2026 का भव्य शुभारंभ सोमवार को हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन समाजसेवी सह आयोजक के द्वारा किया गया।जहाँ अतिथि विजय कुमार सिन्हा उर
मैच का उद्घाटन बोचहाँ की विधायक बेबी कुमारी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मुकाबला बोचहाँ थाना एवं पीयूष इलेवन की टीम के बीच खेला गया। मैच में टॉस जीतकर बोचहाँ थाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 129 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीयूष इलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 9 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले में जीत दर्ज की।

मैच में 63 रनों की शानदार पारी खेलने वाले बोचहाँ थाना टीम के खिलाड़ी सब वीर को आयोजक मंडल की ओर से मैन ऑफ द मैच के सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजक ब्रह्मदेव कुशवाहा,बोचहाँ थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा,बीस सुत्री उपाध्यक्ष राम एकबाल सिंह,श्याम सुंदर पटेल,मनोज कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजक मंडल के सदस्य राकेश कुमार, अनिल कुमार, पंकज, धर्मेंद्र, अजय पटेल, राजीव एवं विवेक सहित सैकड़ों खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया तथा आयोजन की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















