बिरौल थाना क्षेत्र में बुधवार को डूबने की अलग-अलग घटनाओं में दो किशोर की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पोखराम गांव के नथुनी झा के 14 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार झा एवं तरवारा गांव के मो. शमीम खान के 15 वर्षीय पुत्र मो हामिद खान की मौत डूबने से हो गई। विष्णु बाढ़ के पानी में नहाने के लिए निकला था । इसी दौरान वह डूब गया। हालांकि अभी तक उसकी लाश बरामद नहीं हो पाई है। लोग लाश को खोजने में जुटे हैं। वहीं मो. हामिद की नवकी पोखर में स्नान करने के दौरान डूबने से हो गई।
डूबने से 3 वर्ष के बच्चे की मौत
गौड़ाबौराम। बड़गांव ओपी क्षेत्र के पलवा में 3 वर्ष के बच्चे के डूबने से मौत। ग्रामीणों के अनुसार लाल मोहर साहू का बच्चा रामबाबू अपनी मां अनीता देवी के साथ गांव के उत्तर दिशा में स्थित बांध के निकट कपड़ा धो रही थी। वही बच्चा खेल रहा था। अचानक बच्चा पानी में गिर गया। मां समझ रही थी, कि वह खेल रहा है। कुछ देर उसकी मौत हो गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.