मांग:आपदा के समय राहत सामग्री पर पहला अधिकार जनता का होता है : ललिता झा

दरभंगा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दरभंमहिला जदयू जिला अध्यक्ष सह जिप उपाध्यक्ष ललिता झा ने डीएम डॉ. त्यागराजन को पत्र लिख कर बाढ़ की समस्या से जूझ रहे किरतपुर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने का मांग किया है। साथ ही बाढ़ के कारण हो रही समस्या के समाधान और कम्युनिटी किचन चलाने का भी मांग किया है। जिप उपाध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों के बीच डीएम से राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे लोगों की परेशानी कम होगी। उन्होंने बिरौल प्रखंड के सोनपुर, पघाड़ी, खानपुर, फरदा, बलरा व टिका गांव में भी बाढ़ के पानी से पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने और आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था करने का मांग किया है।

खबरें और भी हैं...