पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय कांग्रेस की 136वीं स्थापना दिवस पर सोमवार को बलभद्रपुर स्थित कार्यालय में झंडोत्तोलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने पार्टी का झंडा लहराकर स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत की। इस माैके पर राष्ट्रवाद अतीत एंव वर्तमान विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी की शुरूआत करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश की आजादी और आजादी के बाद लगातार देश की सेवा करने का रहा है।
कांग्रेसजन देश एवं देशवासियों के लिए हमेशा से त्याग और बलिदान के साथ काम करती रही है। कांग्रेस का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजतक जाति-धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर सभी धर्मों के लोगों के हितों के लिए काम किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि पं.रामनारायण झा, पूर्व मेयर अजय जालान, रामपुकार चौधरी ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित किया। मिथिलेश चौधरी, शंकर कुमार झा, डाॅ. बैद्यनाथ झा बैजू, रीता सिंह, अरुण कुमार झा, मो. मशकूर उस्मानी, जिला प्रवक्ता मो.असलम ने वर्तमान की केंद्र सरकार को जनविरोधी बताया। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि आज देश में किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी, महिलाएं सब गलत नीतियों के कारण परेशान है।
केंद्र सरकार को जनहितैषी नीतियों पर कार्य करने की आवश्यकता है। संगोष्ठी में उपाध्यक्ष रेयाज अली खां, मनोज झा, रतिकांत झा, भूषण आज़ाद, सुदिष्ट ठाकुर, गणेश चौधरी, नवीन कुमार झा, अली अब्बास, शुशील कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार अमर, तनवीर अनवर, उदित नारायण चौधरी, गणेश सिंह, राजा अंसारी, अरविंद चौधरी, पंकज चौधरी, मिथिलेश पासवान, काशीकांत झा, अपलेंद्र मिश्र, रीता मिश्रा, पुण्यानंद मिश्र, शिवकुमार ठाकुर, प्रभाकर चौधरी, परमानंद झा, रमन कुमार झा, शिबगतुल्लाह नाज, जयशंकर चौधरी, राहुल कुमार झा, त्रिभुवन कुमार, प्रो. बदरुद्दीन अंसारी, डाॅ. दुर्गानंद झा, मो. चांद आदि ने भाग लिया।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.