पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ठंड व घने कोहरे की वजह से एक बार फिर शनिवार को भी दरभंगा एयरपोर्ट पर विमान सेवा प्रभावित हो रहा है। हालांकि पिछले छह दिनों से यह हाल यहां का बना है। आज भी दिल्ली, मुम्बई, बंगलुरू और अहमदाबाद के लिए उड़ान रद्द रही। इसकी पुष्टि एयरपोर्ट के डायरेक्टर बीके मंडल ने भी की है। वहीं रेल सवा भी पिछले कुछ दिनों की तरह ही 20-22 मिनट देर रही। विजिबिलिटी कम होने की वजह से विमान सेवा पर असर पड़ा है। बीते सप्ताह से ही मिथिलांचल सहित देश भर में मौसम का मिजाज बड़ी तेजी से बदला है। घने कोहरे के कारण शहर में आम जनजीवन पर भी भारी असर पड़ा है। जिसमें सबसे बुरा प्रभाव दरभंगा एयरपोर्ट पर विमान सेवाओं पर पड़ा है। जिसको लेकर लगातार विमानों को रद्द करना पड़ रहा है।
उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण हवाई सेवा और रेल सेवा हो रही है प्रभावित
एयरपोर्ट अधिकारियों की माने तो ‘उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में उड़ानों पर भी असर पड़ा है। हम स्थिति की समीक्षा करते रहेंगे और अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर ताजा जानकारियां देते रहेंगे। साथ ही यात्रियों को घरों से रवाना होने से पहले विमान के उड़ान भरने की जानकारी लेने और उसके ग्राहक सेवा केंद्रों से संपर्क करने का भी अनुरोध किया है। वहीं इसका असर रेल सेवा पर भी है।
रनवे पर भी हाल के दिनों में नील गाय का असर
हाल के दिनों में बढ़ी ठंड के बीच नील गाय का आना-जाना काफी बढ़ गया है। वहीं, विभागीय अनदेखी के बीच समय-समय पर उपाय नहीं करने की वजह से दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.