पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
तीन नए कृषि कानून के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह यादव ने की। सभा को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। कॉरपोरेट घराने को फायदा पहुंचाने के लिए यह कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर पद यात्रा एवं सभा का आयोजन कर रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ने से जनता परेशान हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है। किसानों के कर्ज माफी का सवाल हो या कोई अन्य समस्या। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार तीनों किसान विरोधी कानून वापस ले, नहीं तो किसानों के समर्थन में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। इस अवस पर अमिता भूषण, पूर्व विधायक मनोज कुमार दास, प्रमोद सिंह, प्रदेश युवा अध्यक्ष गुंजन पटेल, आशीष कुमार, डॉ. अरुण कुमार, विष्णुदेव सिंह, शत्रुघ्न भगत, अमर झा सहित अन्य भी थे।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.