हादसा:गैस चूल्हा जलाने के दौरान व्यक्ति झुलसा, इलाजरत

मधेपुराएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत रहटा गांव में गैस चूल्हा पर खाना बनाते समय एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि रहटा के सचिन कुमार के घर में मंगलवार को गैस चूल्हा पर उन्हीं के पत्नी खाना बना रही थी। इसी क्रम में खाना बना रही महिला कुछ काम करने लगी और चूल्हा बंद हो गया था। बंद चूल्हा को जलाने के लिए सचिन ने दिया सलाई जैसे ही जलाया, इसी क्रम में पूरे घर में आग लग गई। आग लगने के बाद सिलेंडर को बाहर निकालने की कोशिश में उन्हीं के शरीर में आग लग गई। जबतक में लोग उसे बचाने आते सचिन बुरी तरह से झुलस गया था। बाद में परिजनाें ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया।