पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सम्मेद शिखर पारसनाथ पहाड़ी पर सोमवार को तीर्थ यात्रियों को दोपहिया वाहनों से ढोने के कारण डोली मजदूरों में आक्रोश पनप रहा है। स्थिति गंभीर हालात में पहुंच सकती है। डोली मजदूर एवं दोपहिया वाहन चालकों में कभी भी खूनी संघर्ष होने की संभावना बन सकती है।
झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के मधुवन शाखा के सचिव मनोज कुमार महतो ने बताया कि पूर्व में झारखंड सरकार के आदेशानुसार स्थानीय प्रशासन ने दोपहिया वाहनों से यात्रियों को पहाड़ी पर चढ़ने पर पूर्णरूप से बंद था। कभी-कभार दो पहिया वाहन से यात्रियों को पहाड़ी पर लाने ले जाने का कार्य प्रारंभ करने से डोली मजदूरों के द्वारा आंदोलन करने से स्थानीय प्रशासन की ओर से रोक लगा दिया जाता था।
लेकिन इस बार यूनियन की ओर से डीसी, एसडीओ को पत्र देकर रोक लगाने को कहा था। लेकिन पुन: बीते 18 फरवरी से पूरे धड़ल्ले के साथ अंधाधुंध दर्जनों दोपहिया वाहनों का पहाड़ी पर परिचालन प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण हजारों डोली मजदूरों के सामने रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई। पहाड़ी पर दोपहिया वाहनों का परिचालन होने से डोली मजदूरों में आक्रोश पनप रहा है।
वाहनों के परिचालन होने से डोली मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। डोली मजदूरों की स्थिति को देखते हुए झारखंड सरकार के द्वारा पूरी तरह से दोपहिया वाहनों से यात्रा पर रोक लगाने का आदेश दिया गया था।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.