मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के रांटी चौक पर मधुबनी की ओर से तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल के रेलिंग में जा टकराई। जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
वहीं इस घटना की जानकारी राजनगर थाना को दी गई। जिसके बाद सूचना पाते ही थाना घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल पर वीर को हटाया और घायल को मधुबनी सदर अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुट गए। वहीं, घायल व्यक्ति मधुबनी सदर अस्पताल जाने के क्रम में दम तोड़ दिया।
बताते चलें कि मृतक होली मनाने के लिए अपने ससुराल आया हुआ था। यह घटना शाम को ससुराल से घर जाने के क्रम में हुआ। मृतक की पहचान बबलू दास उम्र 35 वर्ष पिता भागवत दास सकरी के निवासी के रूप में हुई है। वही इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया गया जहां मृतक के परिजन मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचे। बताते चलें कि मृतक की शादी 9 वर्ष पूर्व हुई थी जिसमें 3 बच्चे हैं वही इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रखा हैं। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.