पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पार्टी के 41वें स्थापना वर्ष के मौके पर खोजपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष राम प्रवेश मंडल की अध्यक्षता में मंगलवार को बरदाहि गांव स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में अन्य वर्ष की तरह इस वर्ष भी बीजेपी कार्यकर्ताओंं ने पार्टी स्थापना वर्ष मनाया। मौके पर भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किया। वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पार्ट्टी कीे मजबूती पर बल दिया गया। पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने-अपने आवास पर झंडा भी लगाया गया। मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणधीर खन्ना, लालदेव चौधरी, विनय महराज, शिकंदर चौधरी, राज कुमार साह, बेचन मंडल, दानी झा, बिनोद कर्ण, धनिक लाल चौधरी, अखलेश झा, रघुबीर महतो, संतोष झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पॉजिटिव - आपका संतुलित तथा सकारात्मक व्यवहार आपको किसी भी शुभ-अशुभ स्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव - इस...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.