पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में गुरुवार को पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमत मे हुई वृद्धि के खिलाफ जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। यह प्रतिरोध मार्च कांग्रेस कार्यालय से निकल कर शहर के थाना चौक पहुंची। यहां पहुंच कर सभी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने कहा आज देश मे महंगाई चरम सीमा पार कर रही है। मोदी सरकार व नीतीश सरकार की गलत नीति के कारण पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस की मूल्य में वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम में प्रो इश्तिहाक अहमद, मनोज मिश्रा, रामबाबू यादव, मो. अकील अंजुम, कौशल किशोर चौधरी, सुरेश चंद्र झा, प्रफुल्ल चन्द्र झा, मुकेश कुमार पप्पू, अभय मिश्रा, मो फ़ैज़ी आर्यन, आलोक झा, अनिल चन्द्र झा, प्रो. योगेंद्र मिश्रा, मो साबिर अहमद, मो. अबू बकर, कंटीर झा, ऋषिदेव सिंह, कालिस चन्द्र झा आदि थे।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.