महात्मा फुले समता परिषद जिला इकाई के तत्वावधान में शहर के थाना चौक पर गुरूवार को नाटककार व लेखक दया प्रकाश सिन्हा का पुतला दहन किया गया। मौके पर परिषद के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सम्राट अशोक के संदर्भ में दया प्रकाश सिंह का विवादित बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विवादित बयान देने वाले को सरकार की ओर से दिए गए पुरस्कार वापस लेना चाहिए। उन पर देशद्रोह का मुकदमा किया जाना चाहिए। उनके द्वारा लिखे गए सम्राट अशोक से संबंधित पुस्तक पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। सम्राट अशोक सदैव अपने पराक्रम और समाज सुधार कार्यों से देश को पूरी दुनिया में गौरव दिलाया। दुनिया भर में शांति के संदेश को फैलाया। सम्राट अशोक के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी पर सरकार की ओर से तत्काल कार्रवाई नहीं की जाती है तो परिषद आंदोलन जारी रखेगी। मौके पर प्रधान सचिव गंगा प्रसाद सिंह, सचिव विनोद कुमार सिंह, बैधनाथ मेहता, राम लोचन सिंह, धनेश्वर सिंह, अशोक कुशवाहा, विद्यानंद मुखिया, सुशील कुमार यादव, मनोज यादव, मिथिलेश कुमार भारती, राघवेंद्र सिंह, मोहन महतो सहित परिषद के अन्य लोग मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.