पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आशा दिवस के मौके पर केयर इंडिया के कर्मियों द्वारा आशा कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया गया। जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केयर इंडिया के सहयोग से विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान जनवरी माह से शुरू किया गया है जो मार्च तक चलेगा। इस कड़ी में जिले के रहिका प्रखंड के पीएचसी पर आशा दिवस के दौरान केयर इंडिया द्वारा मौजूद आशा को परिवार नियोजन योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आशा को फील्ड भ्रमण के दौरान 1 बच्चे वाले दंपति से मिलकर बच्चे को 6 माह तक स्तनपान कराने, 6 माह के बाद ऊपरी आहार देने, दो बच्चों में अंतराल से होने वाले लाभ, परिवार नियोजन के अस्थाई एवं अस्थाई साधनों के बारे में जानकारी देना। गर्भवती महिलाओं को गर्भ के दौरान 4 एएनसी जांच, टीटी इंजेक्शन दंपति जिनके बच्चे नहीं हैं उन्हें समझाना कि पहला बच्चा 20 के बाद दूसरे बच्चे में 3 साल का अंतराल आवश्यक है। जिससे जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहेंगे। आदि की जानकारी दी गई।
परिवार नियोजन अपनाने से मजबूत होगा शारीरिक और आर्थिक विकास | केयर इंडिया के डिटीएल महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया परिवार नियोजन को अपनाने से ना सिर्फ छोटा और सीमित परिवार होगा, बल्कि, महिलाओं का बेहतर शारीरिक विकास भी संभव होगा। साथ ही इससे परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी । जिससे आप अपने बच्चों को उचित परवरिश के साथ अच्छी शिक्षा हासिल कराने में समर्थ होंगे। इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा और सामाजिक स्तर पर लोग परिवार नियोजन साधनों को अपनाने के प्रति अधिक जागरूक होंगे। उन्होंने बताया सीमित परिवार के कारण बच्चों की उचित परवरिश होती है जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं।
पीएचसी स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है
केयर इंडिया के ब्लॉक मैनेजर अमित कुमार विपुल ने बताया परिवार नियोजन को लेकर आशा को लोगों को जागरूक करने के दौरान स्थाई एवं अस्थाई उपायों के साथ-साथ समय अंतराल की भी जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि अगर कोई महिला परिवार नियोजन बंध्याकरण के लिए इच्छुक हैं किन्तु, उनका शरीर बंध्याकरण के लिए सक्षम नहीं है तो ऐसी महिला अस्थाई उपायों को भी अपना सकती हैं। ऐसी महिलाओं के लिए सरकार द्वारा पीएचसी स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। जिसमें कंडोम, छाया, अंतरा, कॉपर – टी समेत अन्य वैकल्पिक साधन शामिल हैं।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.