प्रखंड परिक्षेत्र में बीते चार दिनों से यास लोगों पर कहर बरपा रहा है। लोग बीते चार दिनों से अपने घरों में कैद होने पर मजबूर है। प्रखंड की अधिकांश सड़कें झील में तब्दील हो चुकी हैं। खेतों में पानी का नजारा तालाब जैसा बना हुआ है। दलहन के साथ आम व लीची पर भी खासा प्रभाव पड़ा है। वहीं इस कारण बिजली की आपूर्ति भी पूरी तरह बाधित रही थी। हालांकि करीब 30 घंटों के बाद बिजली कुछ-कुछ देर के लिए आती-जाती रही। इसी क्रम में खुटौना प्रखंड के पहाड़ी टोल मेंे एक नवमी की छात्रा निशा कुमारी ने बिजली नहीं रहने के कारण लालटेन की रोशनी में पढ़ाई की। मालूम हो कि 21वीं सदी के आधुनिक जीवन में जब से बिजली की 24 घंटे सुलभता मिली तो लोगों ने लालटेन को बिसार दिया। वहीं, प्रखंड में कई ऐसे परिवार हंै जो आज के युग में भी लालटेन रखे हुए हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.