पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नए साल के आगमन से ही जिले में मौसम सामान्य रहने के बाद गुरुवार को एक बार फिर से ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया। गुरुवार की अहले सुबह से ही कोहरे ने पूरे तरह से जिले को अपने आगोश में ले लिया। सुबह के समय शहर के सड़कों पर विजिबिलिटी सौ मीटर से भी कम हो गई जिस कारण सड़क पर वाहन की रफ्तार में ब्रेक लग गया। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या में भी कमी देखी गई। हालांकि दिन के ग्यारह बजे के बाद कोहरा छटा और हल्की धूप भी निकली लेकिन पछिया हवा के कारण ठंड से लोग बेहाल दिखे। वहीं तापमान की बात करें तो गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गुरूवार को पछिया हवा ने लोगों को ठिठुरा दिया।
दिन के तीन बजे ही शाम का नजारा दिख रहा था। कनकनी बढ़ने के कारण सड़कों पर शाम से ही लोग कम दिखने लगे। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में पारा और नीचे खीसकेगा ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ेगी। पछिया हवा के कारण सुबह व शाम में कोहरा भी लोगों को परेशान करेगा। आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। पूसा मौसम विभाग द्वारा 10 जनवरी तक के लिए किए पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। उसके बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है। सुबह कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान औसतन सात से नौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.