पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मधुबनी प्रखंड के मधुवा गांव में बुधवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर बगहा विधायक राम सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ झंडा फहराया। मधुबन गांव में बूथ संख्या 204 पर बूथ अध्यक्ष विनय राय के दरवाजे पर भाजपा जिलाध्यक्ष सह बगहा विधायक राम सिंह ने भाजपा का झंडा लगाकर झंडा फहराते हुए भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों को भाजपा के स्थापना दिवस व किए गए विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्र भूषण सिंह ने भाजपा के विकास कार्य व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों के संबंध में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम लोगों को जानकारी दी उन्होंने कहा कि पूरे देश में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार कई बड़े-बड़े विकास कार्य को करते हुए देश को विकसित करने का काम कर रहे हैं। जिसमें भाजपा के सांसद, विधायक सहित कार्यकर्ताओं की भी अहम भूमिका है। इस अवसर पर मधुबनी भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह, पिपरासी मंडल अध्यक्ष हीरालाल पटेल,भितहा मंडल अध्यक्ष अनिल जायसवाल, रामनगर मंडल महामंत्री रूपनारायण जयसवाल, संदीप उपाध्याय, जवाहर बीन, श्री कृष्ण राय वर्मा, बाबूलाल बीन सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता एवं लोग उपस्थित रहे।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.