पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कृषि विज्ञान केंद्र पीपराकोठी में गुरुवार को सूबे के राज्यपाल फागू चौहान, सांसद, पूर्व केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह, सूबे के गन्ना उद्योग व विधि मंत्री प्रमोद कुमार तथा पशुपालन व मत्स्य विभाग के मंत्री मुकेश सहनी ने संयुक्त रूप से दो दिवसीय पशु आरोग्य मेला का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। वहीं राज्यपाल फागु चौहान ने पंडित दीनदयाल उद्यानिकी व वानिकी महाविद्यालय के जी प्लस 8 बहु मंजिला आवासीय कांप्लेक्स का शिलान्यास किया।
बताया जाता है कि 20 करोड़ से बनने वाली यह बिल्डिंग देश के कृषि विभाग की सबसे ऊंची बिल्डिंग होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राधामोहन बाबू वरिष्ठ व लगनशील नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पशुपालन को अपनाकर आर्थिक रूप से समृद्ध बना जा सकता है। दूध, अंडा व मांस उत्तम पोषक आहार है। इससे आमदनी बढ़ती है। मिथिला डेयरी, समस्तीपुर डेयरी की आज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान है। इससे जुड़कर किसान भी समृद्ध हो रहे हैं। सरकार बकरी पालकों को निरंतर सहयोग कर रही है। देश में दूध उत्पादन में 6.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जिसमें 5.2 प्रतिशत बिहार की सहभागिता है। उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय को देश के टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने पर कुलपति डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव को बधाई दी।
विश्व में पांचवां दूध उत्पादक देश बना है भारत : राधामोहन सिंह
पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि कहा कि विश्व में भारत पांचवां दूध उत्पादक देश है। लेकिन, यहां उत्पादकता कम है। कहा कि 1991- 92 में प्रति व्यक्ति 178 ग्राम दूध उत्पादन था जो बढ़कर 2018- 19 में 400 ग्राम प्रति व्यक्ति हो गया है। कहा कि मेला में आए सभी कैटेगरी में पांच-पांच सर्वश्रेष्ठ पशुपालक को नकद इनाम दिया जाएगा।
किसान जब आत्मनिर्भर होगा तभी बिहार व भारत आत्मनिर्भर बनेगा
किसानों के कृषि तीर्थ स्थल के रूप में विकसित हुआ है। केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने युवाओं से गन्ना से गुड़ बनाने का उद्योग लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार अनुदान देने वाली है। उन्होंने कहा कि किसान जब आत्मनिर्भर होगा तभी बिहार व भारत आत्मनिर्भर बनेगा।
एफपीओ के रविन्द्र प्रसाद सिंह व परमा प्रसाद को मिली गाय
मेला में एफपीओ के पट्टी जसौली निवासी रविन्द्र कुमार सिंह व बापूधाम मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के भेरखिया निवासी परमा प्रसाद को लॉटरी के माध्यम से उन्नत नस्ल की गाय व बछड़ा दिया गया। दोनों को राज्यपाल फागु चौहान ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मेले में हरियाणा के करनाल से आए नरेंद्र सिंह का चार वर्षीय भैंसा गोलू 2 (युवराज)आकर्षण का केंद्र रहा।
योग्य व कुशल किसान ही बेहतर तरीके से कर सकता है पशु की देखभाल
राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि तीसरे रोडमैप पर 1 लाख 54 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। पशु व मत्स्य पालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि बिहार में पशु आरोग्य मेला अब शुरू हुआ है। गुजरात में कई वर्षों से प्रत्येक प्रखंडों में मेला का आयोजन होता है। जिले में यह पांचवीं आरोग्य मेला का आयोजन है। कहा कि विश्व में भारत पांचवां दूध उत्पादक देश है। लेकिन, यहां उत्पादकता कम है। योग्य व कुशल किसान ही पशु की देखभाल बेहतर तरीके से कर सकता है। ॉ
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.