मोतिहारी में नगर थानाध्यक्ष ने भैरव वाहिनी सेना का गठन किया है। भैरव वाहिनी सेना स्कूल, कॉलेज व कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाली छात्राओं की मनचलों से रक्षा करेगी। सादे लिबास में बिहार पुलिस की यह टीम मनचलों और मवालियों को हवालात का रास्ता दिखएगी।
भैरव वाहिनी सेना का जोरदार स्वागत
जिले के एमएस कॉलेज के प्राचार्य डा. अरुण कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्र- छात्राओं ने नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार राय द्वारा गठित भैरव वाहिनी सेना का जोरदार स्वागत किया। साथ ही भैरव वाहिनी के सभी महिला पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि नगर थानाध्यक्ष का यह कार्य ऐतिहासिक है। इससे चौक चौराहों पर गुंडागर्दी व छेड़छाड़ पर रोक लगेगी। नारी सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस की इस पहल की जितनी भी प्रशंसा की जाय, वह कम होगी।
सादे लिबास में लड़कियों की सुरक्षा करेगी पुलिस
प्राचार्य ने बताया कि योगी आदित्यनाथ की जब उत्तर प्रदेश में सरकार बनी, तब उन्होंने भी वहां के इस तरह के पुलिस सेल का गठन किया था। मोतिहारी जिला में पहली बार इस तरह की कार्रवाई के लिए महिला पुलिस बल का (भैरव वाहिनी) जत्था तैयार किया गया है। जो सादे लिबास में लड़कियों को सुरक्षा देगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.