पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित जनसंगठन है। स्वस्थ नेतृत्व के लिए कार्यकर्ता का व्यक्तित्व विकास सदा सर्वदा व निरंतर होना चाहिए। क्योंकि स्वयं के विकास के साथ कार्यकर्ता पार्टी के विकास में अहम भूमिका निभाता है। कार्यकर्ता के व्यक्तित्व विकास के लिए स्वयं मूल्यांकन भी करना चाहिए। व्यक्तित्व विकास जीवन को अधिक सफल, प्रभावी, कार्यक्षम व अर्थपूर्ण बनाता है। उक्त बातें मोतिहारी मुफस्सिल मंडल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति मोर्चा) डॉ. उमेश चंद्रा ने कही। महाराजा हरेंद्र किशोर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को दूसरा दिन और अंतिम सत्र था। जिसकी अध्यक्षता क्रमशः सुकदेव पांडेय, तुलसी शाह, जय लाल सहनी ने किया। मंच का संचालन संजय ठाकुर ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन राम कुमार मिश्रा के राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य वक्ताओं में क्रमशः पंकज सिन्हा, डॉ. उमेश चंद्र, गणेश सिंह एवं प्रो.अरूण मिश्रा थे। नियंत्रक के रूप में विजय तिवारी और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जगत किशोर तिवारी, संध्या वर्मा, केदार शुक्ला, कुंदन शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.