पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रखंड मुख्यालय स्थित बालक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह डीडीओ रविन्द्र नाथ सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई में प्रधानाध्यापक को अंग वस्त्र एवं शाल देकर उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी गई। आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री ने समारोह का संचालन करते हुए कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत होते ही नही हैं। वे जहां भी रहते है वे अपने ज्ञान से समाज को एक नई दिशा दे कर सेवा करते हैं। समारोह को सम्बोधित करते हुए जेपी सेनानी सुरेश नाथ त्रिपाठी ने कहा कि इन्होंने अपने सेवा काल में समय विद्यालय पहुंचना व वर्ग संचालन में सहयोग करना उनकी प्राथमिकता थी। विदाई समारोह को पकड़ीया मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक काशी राम ने कहा कि एक शिक्षक का उत्तरदायित्व जो होता है, उसका सिंह ने निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया।
वहीं शिक्षक सुरेश प्रसाद ने कहा की श्री सिंह का व्यक्तित्व व अनुशासन समाज में एक बेहतर सन्देश के रूप में कायम है। रवि का मतलब सूर्य होता है जिसका काम अन्धेरा दूर कर प्रकाश लाना है। मौके पर प्रधानाध्यापक मकेश्वर प्रसाद, सुरेश प्रसाद, जाकिर हुसैन, शाहीद अंसारी रमेश सिंह बीआरपी मुकेश राम प्रमिला देवी गौरी कुमारी, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पारस प्रसाद, अध्यक्ष मिंकू कुमार सिंह, नागेशवर प्रसाद, जटाशंकर प्रसाद, उमेश तिवारी, मदन दास थे।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.