पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लगातार बढ़ती ठंड व शीतलहर ने जिले के लोगों की जिंदगी को ठहरा दिया है। एक तो तापमान में आ रही कमी से लोग परेशान हैं ही।उपर से पछिया हवा ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोग जरुरी काम से ही बाहर निकल रहे है। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री था वही अधिकतम तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
न्यूनतम व अधिकतम तापमान औसत से काफी कम है। जिसके कारण जिला कोल्ड डे की चपेट में है। इसको लेकर मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी कर दिया है। कम से कम एक सप्ताह तक ठंडी में कमी आने की कोई संभावना नही है। जो जहां है ठंड से ठिठुरता नजर आ रहा है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले को सबसे ज्यादा परेशानी है।
रिक्शा चालक, ठेला चालक, टेंपाे चालक सहित शहर में गांव से दिहाड़ी मजदूरी करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पर रहा है। पहले से ही जिला के लोग बाढ़ की विभीषिका से परेशान थे। अब भयंकर शीत लहर से परेशान है। लगता है प्रकृति जिले के लोगों से नाराज हो गई है। इसको लेकर लोग भगवान से प्रार्थना भी करने लगे है।
जिले में नहीं है अलाव की कोई खास व्यवस्था : इस भयंकर ठंड व शीत लहरी में भी जिले में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। प्रशासन सहित अन्य स्वयंसेवी संगठन के द्वारा भी कही अलाव की व्यवस्था नही की गई है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पछुआ हवा के चलने के कारण दिन भर भगवान भास्कर का दर्शन नहीं हुआ। लोग जरूरी काम के लिए ही बाहर निकले। सरकारी कार्यालयों में भी लोग हीटर या फिर अलाव के सहारे कार्य करते देखे गए।
सदर अस्पताल में मरीजों का आना हुआ कम
सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीजों का आना लगातार कम हो रहा है। बहुत जरुरी लोग ही अस्पताल आ रहे हैं। सिर्फ शीत जनित रोगी ही आ रहे हैं। करीब करीब यही हाल रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड का भी है। यहां भी यात्रियों के आने जाने में कमी आई है। बड़े बुजुर्गों के मुताबिक इस बार के ठंड ने 2003 का रिकार्ड तोड़ दिया है। 2003 में तब 15 दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ी थी। उस समय अत्यधिक ठंड के कारण सांप व अन्य जीव जंतु बिलों से बाहर निकल कर भारी मात्रा में मर गए थे।
लगभग वैसी स्थिति इस बार भी है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट से जिले में कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है। पूसा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुस सत्तार ने बताया कि अागामी चार दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। इससे ठंड व कनकनी परेशान करेगी।
अगले 3 दिन का तापमान
दिन न्यूनतम अधिकतम
रविवार 16 डिग्री 5 डिग्री सोमवार 17 डिग्री 6 डिग्री मंगलवार 18 डिग्री 7 डिग्री
जिला में सीवियर कोल्ड की है स्थिति
पिछले एक पखवाड़े में अधिकांश दिन जिला सीवियर कोल्ड डे की स्थिति में है। मौसम विज्ञान केंद्र पूसा के मौसम वैज्ञानिक अब्दुल सत्तार व केवीके पीपराकोठी की मौसम वैज्ञानिक डॉ. नेहा पारिख के अनुसार अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की स्थिति को सीवियर कोल्ड डे कहा जाता है। पूर्वी चंपारण में पिछले 15 दिनों में 10 दिन इस तरह की स्थिति बनी है।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.