आफत की बाढ़:बाढ़ का पानी थोड़ा हुआ कम, अब भी लोग बांध पर रह रहे हैं

मोतिहारी2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढ़ प्रभावित लोगों ने अभी बांध पर शरण ली है। - Dainik Bhaskar
बाढ़ प्रभावित लोगों ने अभी बांध पर शरण ली है।

प्रखंड में आई बाढ़ की पानी से बाढ़ प्रभावित लोगों को पानी कम होते ही थोड़ी राहत हो रही है। कई गांव को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क से पानी उतर गया है। कई गांवों की ओर जाने वाली सड़क आज भी बाढ़ के पानी में डूबी है। मुख्य रूप से बाढ़ प्रभावित पटजिलवा गांव निवासी ढोरा पासवान का आवासीय घर बाढ़ के पानी में प्रवाहित हो गया है। गांव में आई प्रलयंकारी बाढ़ का पानी उनके घर के ऊपर से बह रहा था। इसके कारण उनका पूरा परिवार बांध पर पॉलीथिन तान कर जीवन गुजार रहा है।

गांव के बहुत से लोगों ने अपने परिवार के साथ बांध पर शरण ली है। इधर, बाढ़ का पानी थोड़ा कम होने पर देखा गया है कि घर प्रवाहित हो गया है। घर कच्चा व फूस का बना हुआ था। जानकारी देते हुए समाजसेवी दिगम्बर पासवान, कैलाश ठाकुर व सुदामा सहनी ने बताया कि पासवान व सहनी टोले का कई घर बाढ़ में प्रवाहित हो चुका है। वहीं गांव की सड़कें भी टूट गई है। लालबेगिया, सपही, खड़तरी, पिंडारी, भेड़ियाही, अहिरौलिया, कोलासी,बरैठा, सेमरा, गोढ़िया, बेला व सरसावा आदि गांवों के चारों तरफ बाढ़ का पानी भरा हुआ है। जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इनलोगों ने बताया कि अब भी गांव में नाव ही आवागमन शुरू है।

खबरें और भी हैं...