हरसिद्धि थाना क्षेत्र के उत्तरी कनछेदवा गांव निवासी रामाकांत सिंह को गोली मारने के मामले के उद्भेदन के लिए एसपी नवीन चंद्र झा ने एक एसआईटी का गठन किया है। मंगलवार की रात व बुधवार को पहाड़पुर, हरसिद्धि सहित अन्य जगहों पर छापेमारी की गई। हालांकि कोई भी बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। एसपी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी चल रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, घायल रामाकांत सिंह का मंगलवार की रात एक ऑपरेशन कर जबड़े में फंसी गोली को निकाल दिया गया। उसके गर्दन में फंसी गोली को नहीं निकाला जा सका है। इससे उसकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है। वहीं रामाकांत को गोली मारने के मामले में पुलिस ने सात नामजद सहित दो अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने रामाकांत को घर के बरामदे से बाहर बुलाया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.