जदयू युवा पूर्वी चंपारण लगातार संगठन विस्तार में जुटा है। संगठन ने मोतिहारी सदर प्रखंड के ढेकहां निवासी डा. गुड्डू कुशवाहा को महासचिव व चंद्रशेखर मौर्य को सचिव बनाया है। इनके मनोनयन पर जदयू नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। युवा जदयू जिलाध्यक्ष ई. श्यामाकांत कुशवाहा ने कहा कि इनके मनोनयन से पार्टी काफी मजबूत होगी। वहीं युवा जदयू ने जिलाध्यक्ष को इनके मनोनयन पर आभार प्रकट किया है। बधाई देनेवालों में जदयू जिलाध्यक्ष रतन पटेल, युवा जदयू जिलाध्यक्ष ई. श्यामाकांत कुशवाहा, केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा, लोकसभा प्रभारी राजकिशोर ठाकुर, अमरेंद्र सिंह, विशाल शाह, प्रदेश सचिव भुवन पटेल, कमलदेव कुशवाहा, उपाध्यक्ष पंकज कुशवाहा, उपेंद्र, मणी भूषण यादव, मनीष कुशवाहा आदि जदयू नेता शामिल हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.