मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को 28 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि इससे 4 गुना ज्यादा 109 मरीज स्वस्थ हुए। पॉजिटिव मिले मरीजों में एक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के 6 कर्मी, 4 पुलिस जवान शामिल हैं। शुक्रवार को 5160 लोगों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें 28 लोग पॉजिटिव मिले। जिले में अब कुल एक्टिव केस 566 रह गए हैं। इधर, बिहार बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित डेडिकेटेड कोविड सेंटर में 5 नए मरीज भर्ती हुए।
वहीं, दो मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके साथ ही यहां 10 और एसकेएमसीएच में 5 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 6 ऑक्सीजन पर हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है। सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में पॉजिटिविटी रेट लगातार कम हो रही है। वहीं, पॉजिटिव होने वाले लोग चार-पांच दिन में स्वस्थ हो जा रहे हैं।
तीसरी लहर में 5 दिन के अंदर कोरोना की जंग जीत रहे संक्रमित
कोरोना का संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। इससे मरीज का रिकवरी दर इस बार बेहतर है। कोरोना इलाज के नोडल पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति परिसर में एक सप्ताह के अंदर 15 मरीज आए। इनमें से पांच मरीज को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अभी 10 मरीज भर्ती हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.