पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भगवानपुर इलाके से 10 दिन से दाे बच्चाें के साथ गायब हुई महिला काे सदर थाने की पुलिस ने रोहतास के डेहरी ओनसाेन के आरोपी प्रियेश सिंह के गिरफ्त से मुक्त कराया। गोबरसही के डुमरी इलाके में किराए के मकान में उसे बंधक बना कर रखे हुए था। मंगलवार काे महिला का प्रियेश सिंह से झगड़ा हाे गया। तब मकान मालिक के सहयोग से वह घर से निकली। पति काे काॅल कर घटना की जानकारी दी।
फिर पुलिस ने माैके पर पहुंच कर महिला व बच्चाें काे प्रियेश सिंह के चंगुल से मुक्त कराया। महिला ने कांड के आईओ राजेश कुमार यादव काे बताया कि उसका पति ट्रक चालक है। आरोपी उसके पति के साथ घर पर आता-जाता था। बहन बाेल कर पहचान बढ़ा ली। महिला की मां दिल्ली में रहती है। मां के पास जाने की इच्छा जाहिर करने पर आरोपी उसे मां के पास पहुंचाने का भराेसा देकर डुमरी में बंधक बना लिया।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.