जीवन बीमा पॉलिसी के नाम पर कराेड़ाें रुपए गबन करने का किंगपिन अनिल चाैधरी पर आर्थिक अपराध इकाई ने शिकंजा कस दिया है। घाेटाला के बाद से फरार चल रहे अनिल चाैधरी की संपत्ति का आकलन किया जा रहा है।
अनिल चाैधरी व स्वर्ण इंडिया से जुड़े सभी पदाधिकारियाें की संपत्ति जब्त हाेने का खतरा मंडरा रहा है। गबन का मामला काजी महम्मदपुर थाना में दर्ज है। घाेटाले की राशि बड़ी हाेने की वजह से आर्थिक अपराध इकाई इस मामले की माॅनिटरिंग कर रही है।
आर्थिक अपराध इकाई के एसपी ने कांड की समीक्षा के बाद 33 बिंदुओं पर जांच का निर्देश दिया है। इसमें कंपनी के सभी निदेशकों के खिलाफ पीएमएलए के तहत कार्रवाई का आदेश दिया गया है। साथ ही अलग-अलग जिलों में इस कंपनी के सभी 27 शाखाओं का पता लगाकर उसकी तमाम संपत्तियाें का आकलन करने का आदेश दिया है।
आर्थिक अपराध इकाई के एसपी ने समीक्षा के बाद 33 बिंदुओं पर जांच का दिया निर्देश
पिछले माह कंपनी से जुड़ा प्रभात गिरफ्तार
स्वर्ण इंडिया मल्टी स्टेट क्रेडिट काे-ऑपरेटिव साेसाइटी लिमिटेड के नाम पर पांच कराेड़ की ठगी मामले में दरभंगा के नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज है। मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के यजुआर गांव निवासी प्रभात ठाकुर काे पिछले माह दरभंगा पुलिस न गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके खिलाफ दरभंगा के नगर थाने में वर्ष 2018 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
यह है मामला
अघाेरिया बाजार चाैक पर स्वर्ण इंडिया का दफ्तर था। इस संस्था के अध्यक्ष अनिल चाैधरी की प्रशासनिक अधिकारियाें पर मजबूत पकड़ थी। इसी की बदाैलत कम समय में इस संस्था से कई खास लाेग जुड़े। बीमा पॉलिसी की राशि बड़ी संख्या में लाेगाें से वसूलने के लाेगाें काे फर्जी रसीद दे दिया। जब बीमा मेच्योरिटी का समय आया तो ग्राहकों को झूठा वादा देकर टालमटाेल किया जाने लगा।
इन सभी बिंदुओं पर जांच की दी गई जवाबदेही
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.