मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना के साहपुर मर्चा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर लाठी व रॉड चलने लगे। इसमें एक पक्ष दूसरे पक्ष पर हावी हो गया। इसके बाद एक पक्ष की जमकर पिटाई की गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों के सिर व पैर समेत शरीर के कई जगहों पर गंभीर चोट लगी है। घटना के दौरान इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई।
वहीं, हल्ला हंगामा होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए SKMCH भेजा गया। जहां उनका इलाज किया गया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि एक घायल व्यक्ति का दाहिना पैर टूट गया है। घायलों में मनियारी साहपुर मर्चा निवासी संजय कुमार व विजय कुमार शामिल है। दोनों आपस मे भाई है।
वहीं, घायलों ने बताया कि वे लोग गुरुवार को घर बनवा रहे थे। उनके पटीदार रास्ते को लेकर बराबर विवाद करते है। गुरुवार को घर बनवाने के दौरान रास्ता घेर लिया। फिर, विवाद करने लगा। इसके बाद गाली गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया। फिर, थोड़ी ही देर दूसरे पक्ष के लोगो ने लाठी व रॉड से हमला कर दिया। इसमे वे लोग घायल हो गए। कहा सिर व पैर में गंभीर चोटे लगी है। ग्रामीणों की मदद से इलाज करवाया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.