मुजफ्फरपुर में शनिवार को शहर से लेकर हाइवे तक महाजाम में शहरवासी जूझते रहे। देर शाम से शहर में जाम लगना शुरू हुआ। रात तक लोग इसमे फंसे रहे। पुलिस प्रशासन को कोसते रहे। पुलिस पदाधिकारी और जवान जाम छुड़ाने को मौजूद तो थे। लेकिन, जाम इतना जटिल था कि पसीने छूट गए। शाम करीब पांच बजे से लगने लगा। रात के दस बजे तक समस्या जस की तस बनी रही। पुलिस डंडे भांजती रही। लेकिन, जाम से निजात नहीं मिला।
रक्षा बंधन के कारण बाजार में खरीददारी करने के लिए शाम में अचानक से भीड़ काफी बढ़ गयी। राखी, कपड़े और मिठाई की दुकानों पर अप्रत्याशित भीड़ उमड़ पड़ी। फोर व्हीलर वाहनों की लंबी कतारो ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया। पुलिस के लाख मशक्कत करने के बावजूद जाम की समस्या बढ़ती चली गयी।
RDS चौक से शुरू हुआ था जाम
शाम पांच बजते ही RDS चौक पूरी तरह जाम हो गया। देखते-देखते अघोरिया बाजार चौक, कलमबाग रोड, मोतीझील ओवरब्रिज, मोतीझील बाजार, कंपनीबाग समेत पूरा शहर जाम की चपेट में आ गया। शहर पर जब दवाब बढ़ने लगा तो धीरे-धीरे रामदयालु हाईवे पर भारी वाहनों का जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में मझौलिया, गोबरसही, भगवानपुर, रेवा रोड और फरदो तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी। स्थानीय थाना की पुलिस देर रात तक जाम छुड़ाने को लेकर हाईवे पर मशक्कत कर रही है।
पुलिस में एक स्कार्पियो चालक को पीटा
भगवानपुर चौक ओर भीषण जाम लगी थी। इसी दौरान एक स्कार्पियो चालक गलत साइड से प्रवेश कर गया। इससे जाम की समस्या और जटिल हो गयी। जब पुलिस के जवान ने उसे गलत साइड में प्रवेश करने का कारण पूछा तो वह विवाद करने लगा। जवान पर धौंस दिखाने लगा। गुस्से में आकर उस जवान ने उसकी पिटाई कर दी। इससे हंगामा की स्थिति बन गयी। जाम और भी भयंकर हो गया। अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.