मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र स्तिथ एक निजी स्कूल के समीप शुक्रवार को एक महिला अचानक से सड़क पर गिर गई। उसके गिरते ही राहगीर मौके पर जुट गए। वही, स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। जिसके बाद लोगों ने मामले की सूचना सिकन्दरपुर पुलिस को दिया।
इधर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगो ने किसी तरह महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला अचानक से सड़क पर लड़खड़ा कर गिर गई। इसमें वह बेहोश हो गई। बताया जाता है कि काफी देर तक वह अचेत अवस्था मे सड़क पर ही पड़ी रही।
इस दौरान लोगो ने आशंका जताया कि महिला की मृत्यु हो गई। लेकिन, अन्य लोगों ने कहा कि महिला की सासे चल रही है। इसके बाद मामले की सुचना पुलिस को दी गई। इधर, सूचना के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। साथ ही महिला के नाम पते की जानकारी में जुटी है। ताकि, उसके परिजनों से संपर्क साधा जा सके। फिलहाल, महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.