मुजफ्फरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार:लेदर पार्क और इथेनॉल प्लांट देखने आए हैं, जीविका दीदियों से बातचीत करेंगे

मुजफ्फरपुर9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। - Dainik Bhaskar
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार दोपहर मुजफ्फरपुर पहुंचे। बेला इंडस्ट्रियल एरिया में बन रहे लेदर पार्क का निरीक्षण करने लिए मुख्यमंत्री पहुंचे। सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फिलहाल वे पार्क का निरीक्षण कर रहे हैं। उनके साथ प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी हैं। साथ ही बेला औधोगिक क्षेत्र के अधिकारी हैं।

इसके बाद मोतीपुर में बन रहे इथेनॉल प्लांट का भी निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बियाडा क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा सड़कों पर भी जगह जगह पुलिस फोर्स की तैनाती है। DM प्रणव कुमार और SSP जयंतकांत खुद सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मेन इंट्रेंस पर मशीन से सभी आने जाने वालों की जांच की जा रही है।

लेदर पार्क का निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार।
लेदर पार्क का निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार।

जीविका दीदी को करेंगे संबोधित

CM नीतीश कुमार लेदर पार्क का निरीक्षण करने के बाद जीविका दीदी से बातचीत करेंगे। उनका उत्साहवर्धन करेंगे। बता दें की लेदर क्लस्टर से जीविका की चालीस उद्धमियों को जोड़ा गया है। उनके खाते में दस-दस लाख रुपए की राशि दी जाएगी। तीन लाख रुपए उनके खाते में चले गए हैं। यहां की उद्यमी दीदियों दिल्ली और मुंबई में स्थापित लेदर बैग की बड़ी यूनिट में विजिट कराया जायेगा। इस कार्य में ग्रामीण विकास विभाग और उद्योग विभाग का भी सहयोग मिल रहा है। बताया जा रहा है कि चालीस जीविका दीदी अपने साथ पहले चरण में करीब चार सौ को रोजगार देंगी। उसके बाद ये दायरा बढ़ाया जाएगा।

सीएम नीतीश ने पार्क के बारे में अधिकारियों से जानकारी भी ली।
सीएम नीतीश ने पार्क के बारे में अधिकारियों से जानकारी भी ली।

चालीस जीविका लीडर की भूमिका में

बताया जा रहा है की जो चालीस जीविका दीदी इससे जुड़ी है। वे लीडर की भूमिका में रहेंगी। दस लाख का कर्ज मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना से मिलेगा। धीरे धीरे इसमें करीब दो हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। कम्पनी की तरफ से ही कच्चा माल और मशीन उपलब्ध कराया जाएगा। बैग तैयार होने के इसे बेचने का भी झंझट नहीं होगा।