मुजफ्फरपुर में कोचिंग संचालक को गोली मारी:अपराधियों ने बुलाकर मारी गोली, गंभीर हालत मे भर्ती; गोली और खोखा बरामद

मुजफ्फरपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मुज़फ़्फ़रपुर मे अपराधियों ने कोचिंग संचालक अभिषेक त्रिवेदी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी है।उन्हे पहले कोचिंग से नीचे बुलाया गया। फिर, गोली दाग दी गई। घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के नरौली की है। जहा बाइक सवार अपराधियों ने कोचिंग संचालक को गोली मार दी है। वे मुसहरी थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी अरुण कुमार त्रिवेदी के पुत्र है। वे दो कोचिंग संस्थान चलाते है एक मिठनपुरा और दूसरा मुसहरी के नरौली में संचालित करते हैं।

महज 1 माह पूर्व ही अभिषेक ने नरौली मे कोचिंग शुरू किए थे। इससे पूर्व वे शहरी क्षेत्र के मिठनपुरा मेंकोचिंग चलाते थे। स्थानीय लोगो की माने तो अभिषेक नरौली स्थित कोचिंग संस्थान में दूसरे मंजिल पर बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसी क्रम में बाइक सवार 2 अपराधी कोचिंग पर पहुंचे। उन्होंने ने एक कर्मी को अभिषेक को बुलाने को कहा। जिसके बाद बच्चों को पढ़ाना छोड़ कर वे नीचे दोनों से मिलने पहुंचे थे।

अभिषेक जैसे ही नीचे पहुंचे अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। अपराधियों की गोली से बचने के लिए भागे। लेकिन, उनको गोली लग गई। इसके बाद अपराधी फरार हो गए। घटना के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई। पढ़ाई कर रहे बच्चे भी भयभीत हो उठे। लोगो ने मामले की जानकारी मुसहरी थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा।

जांच के दौरान पुलिस को मौके से दो खोखा और एक ज़िंदा गोली मिला है। मामले मे डीएसपी पूर्वी मनोज पांडे ने कहा कि एक कोचिंग संचालक को अपराधियों द्वारा गोली मारी गई है। फिलहाल अभी घटना का कोई ठोस कारण पता नहीं चला है। मौके से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है। कई पहलुओं पर जांच चल रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी ।