पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
श्रम विभाग से जारी न्यूनतम पारिश्रमिकी के प्रावधान के अनुसार ही सफाई काम के लिए रखे जा रहे दैनिक मजदूरों काे मजदूरी भुगतान समेत 8 मांगों के साथ शनिवार काे नगर निगम में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। झाड़ू बाल्टी लिए सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी की। आधा घंटे तक नगर निगम में इसे लेकर शाेर शराबा हाेता रहा।
इसके बाद कर्मचारियों ने एक ज्ञापन नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय व मेयर सुरेश कुमार के कार्यालय में साैंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया गया ताे 10 फरवरी से 12 फरवरी तक तमाम सफाई कर्मचारी काला बिल्ला लगाएंगे।
इसके बाद 17 फरवरी काे नगर निगम कार्यालय में तमाम सफाई कर्मचारी जुटकर बड़ा धरना प्रदर्शन करेंगे। नारेबाजी का नेतृत्व कर रहे नगर निगम कामगार यूनियन के अध्यक्ष अशाेक कुमार ने बताया कि श्रम विभाग के न्यूनतम मजदूरी के मानक के अनुसार सफाई कर्मचारियों काे पारिश्रमिक नहीं दिया जा रहा है। महीने भर सफाई करने पर 26 दिनाें का ही पारिश्रमिकी मिलता है।
छुट्टी के दिन काम कराकर इसका मजदूरी नहीं दिया जाता है। दैनिक मजदूरी पर रखे गए अतिरिक्त कुलियाें काे वेतन के साथ झाड़ू खरीदने के लिए नगर निगम राशि नहीं देता है। सफाई मजदूरों के मेट के पद पर वर्षों से काम करने वालों काे वार्ड निरीक्षक व सफाई कुलियाें काे मेट के पद पर प्राेमाेशन देना था जिस पर निगम प्रशासन खड़ा नहीं उतर रहा है। पर्याप्त मात्रा में सफाई कर्मचारियों काे सफाई उपकरण की आपूर्ति नहीं हाेने से उनके परेशानी उठानी पड़ती है। बगैर संरक्षा उपायों के ही नाले में उतरकर सफाई करते हैं। छठा वेतनमान का अंतर राशि भुगतान और सातवां वेतनमान काे लागू करना हाेगा।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.