कुढ़नी उप चुनाव काे लेकर ईवीएम के दूसरे रेडमाइजेंशन का कार्य शुक्रवार काे पूरा हाे गया। चुनाव के लिए 100 वाहनों की आवश्यकता हाेगी। सभी मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाओं काे उपलब्ध कराने का निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम प्रणव कुमार ने दिया है। उप चुनाव को लेकर गठित कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार काे विशेष बैठक हुई। इसमें डीएम प्रणव कुमार ने काेषांगाें के नाेडल अधिकारियों से अबतक की तैयारियों का जायजा लिया।
कार्मिक कोषांग के पदाधिकारी ने बताया कि रेंडमाइजेशन कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति पत्र से संबंधित सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है। स्वीप गतिविधियों के तहत कुढ़नी विधान सभा क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के साथ रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता, शपथ, परिचर्चा के माध्यम से प्रत्येक पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। डीएम ने प्रत्येक बूथ पर प्रकाश, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.