कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदार गुप्ता के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा की कुढ़नी की जनता सब देख रही है। कौन उन्हें बरगला रहा है और कौन उनका हितैषी है। अल्पसंख्यकों का वोट किसी की जागीर नहीं है की भाजपा के नाम लेकर उन्हे डरा दें और वोट ले लें।
उन्होंने कहा कि राजद-जेडीयू ने तो अंदर ही अंदर काफी तकरार है। देखिए गठबंधन कब तक टिकता है। उन्होंने सोनपुर मेला में कवि अनामिका अंबर को काव्य पाठ करने से रोकने पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा की देख लीजिए क्या स्थिति हो गई है। काव्य सम्मेलन में भी राजनीति घुसा दिया गया। अनामिका अंबर ने मोदी और योगी जी को अच्छा बताया था। इसलिए सरकार डर गई। उन्हे काव्य पाठ करने से रोक दिया।
जेडीयू-भाजपा के सहयोग से हैं सांसद
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिए गए बयान की देश को भाजपा मुक्त बनाना है। इसपर पूर्व मंत्री ने कहा की वे तो खुद जेडीयू और भाजपा के सहयोग से सांसद हैं। दो झंडा लगाकर घूमे तब सांसद बने हैं। अब वे भाजपा मुक्त देश बनाने चले हैं। उन्होंने कहा की आयुष्मान कार्ड दें मोदी जी, कोरोना का टिका दें मोदी जी, पांच किलो राशन दें मोदी जी और आज वोट मांगने कोई और आ जाते हैं।
अब MY नहीं YM समीकरण हो गया
पूर्व मंत्री ने राजद और डिप्टी सीएम पर भी जमकर निशाना साधा। कहा की पहले को MY समीकरण था वह अब YM हो गया है। तेजस्वी यादव A TO Z की बात करते हैं। लेकिन, इसमें से M गायब हो गया है। जो लोग डराकर अल्पसंख्यकों का वोट लेना चाहते हैं, वे जान लें की ये कौम सिर्फ खुदा से डरती है। किसी से डरने वाली नहीं है। हमलोग निश्चित रूप से कुढ़नी में जीतेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.