पूर्व मंत्री रमई राम की बेटी गीता आज VIP छोड़कर BJP में शामिल हो गई। BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सांसद रवि किशन और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने उन्हें माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। गीता देवी ने सभी का धन्यवाद किया और कहा की मेरे पिताजी का सपना था की सबको साथ लेकर चलें। लेकिन, अभी जो सरकार है वह स्वार्थी है। इसलिए हम BJP में आएं हैं। उन्होंने VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी पर भी कई आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि बोचहां से मैं वीआईपी की टिकट पर चुनाव लड़ी थी। लेकिन, मुकेश सहनी हमकों कोई रिस्पॉन्स ही नहीं देते थे। कब आते थे कब जाते थे। हमको कोई जानकारी नहीं होती थी। उन्होंने कहा की बोचहां उपचुनाव में हमको हराने में मुकेश सहनी का भी बड़ा हाथ था।
टिकट हमको दिया, गुणगान उनका करते थे
गीता ने कहा की मुकेश सहनी ने टिकट हमको दिया था। लेकिन, गुणगान राजद उम्मीदवार अमर पासवान का करते थे। हमको हराने ने उनका भी हाथ था। प्रत्याशी से उनको कोई मतलब नहीं रहता था। कुढ़नी उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा की भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी और वीआईपी की सीट खत्म हो जाएगी। कहा की पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है सबका साथ और सबका विकास। यही मेरे पिताजी का भी सपना है। इसलिए हम भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा की बिहार में वीआईपी का कोई अस्तित्व नहीं है। मुकेश सहनी सिर्फ शादी ब्याह अटेंड करते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.