26 जून यानी काला दिवस। इस दिन कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की थी। उक्त बातें BJP मंत्री गिरिराज सिंह ने मुजफ्फरपुर में कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में आज काला दिवस है। जो लोकतंत्र की दुहाई देते हैं, उन्हें देखना चाहिए कि कांग्रेस ने किस तरह लोकतंत्र के चेहरे पर काला धब्बा लगाया था। मंत्री गिरिराज देश मे लगाए गए आपातकाल की चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसपर चर्चा की। बताया कि किस तरह से लोगों की स्वतंत्रता छीन ली गयी थी। प्रेस पर लगाम लगा दिया गया था। ये निश्चित तौर पर एक काला अध्याय है। इस दिन लोकतंत्र की हत्या हुई थी। कांग्रेस ने जनता के साथ छलावा किया था।
आज मंत्री गिरिराज सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। सर्किट हाउस में उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनसे कुशलक्षेम पूछा। इसके बाद सभी ने बैठकर मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी को सुना। मौके पर देवांशु किशोर समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। बता दें कि भाजपा नेताओं द्वारा देश मे लगाए गए आपातकाल के विरोध में काला दिवस का नाम दिया गया है। शनिवार को भी भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने काला दिवस पर अलग-अलग जगहो पर सम्बोधन और संगोष्ठी का आयोजन किया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.