मुजफ्फरपुर में BJP और RJD के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन द्वारा तेजस्वी यादव के बारे में दिए गए बयान पर RJD ने हमलावर रुख अपनाया है। कुढ़नी से RJD विधायक अनिल सहनी ने तो मध्यावर्ती चुनाव का दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि NDA में घमासान मचा हुआ है। तरह-तरह के बयान सामने आ रहे हैं। उनके ही घटक दल एकजुट नहीं है। उन्होंने मंत्री नितिन द्वारा तेजस्वी को अनाड़ी बताने पर कहा कि वे खुद भिखाड़ी हैं। इसलिए दूसरों को अनाड़ी बोल रहे हैं। उन्होंने मंत्री रामसूरत राय के बयान पर भी जवाब देते हुए कहा कि RJD में खेला नहीं होगा। खेला तो हो रहा है। अब देखिए सारा ठीकरा RCP सिंह के माथा पर फोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि सब उन्हीं के कारण हुआ है।
इसके बाद उन्होंने मंत्री मुकेश सहनी को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि अब वह बड़े भाई और छोटे भाई कर रहे हैं। उस समय कहां थे। अगर उनका वहां बात नहीं बन रहा है। तो इसमें कौन क्या कर सकता है। वहां पर अफसरशाही चल रहा है। ये हम नहीं कह रहे हैं उस पार्टी के मंत्री बोल रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या RJD सहनी को बुलाएगी तो उन्होंने सीधे तौर पर कह दिया कि हम क्यों उनको बुलाएंगे।
वहीं गायघाट से RJD विधायक निरंजन राय ने कहा कि जो लोग तेजस्वी को अनाड़ी बता रहे हैं। वे खुद अनाड़ी हैं। आज एक 33 वर्ष का युवा किस तरह समाज को संगठित कर रहा है। यह पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि RJD में कोई टूट नहीं होने वाला है। NDA में ही घमासान मचा हुआ है। जो लोग इस तरह का बयान दे रहे हैं। वे खुद को पहले देख लें।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.