मुजफ्फरपुर शहर के साहूपोखर स्थित राधा-कृष्ण राम दरबार मंदिर मे माता सीता का प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम माता सीता सहित राम दरबार और राधा-कृष्ण भगवान का षोडशोपचार पूजन किया गया। उसके उपरांत 551 दीप जलाकर सीता उत्सव मनाया गया। साहू पोखर पूजा समिति संयोजक प्रभात कुमार ने बताया कि जगत जननी मां जानकी जिनका जन्म सीतामढ़ी तिरहुत अर्थात पुराने मुजफ्फरपुर में ही हुआ था। इसलिए जिले के सभी घरों में माता जानकी अपने माता और बेटी के रूप में जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।
साथ ही जगत कल्याण के उद्देश्य से माता जानकी का पूजा-अर्चना किया गया। इस दौरान मंदिर के सेवक यदुनंदन प्रसाद, आचार्य पंडित, अजय झा, पंडित राकेश तिवारी, श्रीरंजन साहू, पंडित राजेन्द्र कुमार झा, अविनाश कुमार, कमलेश कुमार, मनमोहन कुमार आदि मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.