मुजफ्फरपुर जिले में वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। मामला गायघाट थाना क्षेत्र का है। नामांकन करने के दौरान ही गायघाट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मौके पर सनसनी फैल गई। वहीं, लोगो की भीड़ जुटने लगी।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार प्रत्याशी गोल्डेन राय है। उसके खिलाफ पूर्व से मामला दर्ज था जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह नामांकन करने पहुंचा है। जिसके बाद गायघाट थाना के जमादार राजू चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फिर, उसे नामांकन करने के दौरान ही पकड़ लिया। गिरफ्तार होने के बाद भी गोल्डेन राय मुस्कुराता रहा। उसके गिरफ्तार होने के बाद नामांकन स्थल पर थोड़ी देर के लिए भीड़ जमा हो गई।
गायघाट प्रखण्ड में 8वें चरण के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू है। शुक्रवार को वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन करने आये थे। लेकिन, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इधर, मामले में गायघाट थानेदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि गोल्डेन राय पर कोर्ट से वारंट निर्गत है। वह एक पुराने मामले में फरार चल रहा था। शुक्रवार को वार्ड सदस्य पद पर नामांकन करने पहुंचा था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.