पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कलेक्ट्रेट की शाखाओं का निरीक्षण करने के बाद डीएम प्रणव कुमार ने कार्य संस्कृति में सुधार का आदेश दिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट के कार्यालयों में लाल फाइल में अब आवश्यक कागजात नहीं रखने का निर्देश दिया। वहीं, फाइलाें में अब लाल कपड़ा नहीं लगाने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यालयों के बरामदे पर लगी बाइक काे हटाकर बगल में बनाए गए दाे साइकिल स्टैंड में लगवाने का निर्देश दिया है।
प्रभार ग्रहण करने के बाद डीएम ने 21 जनवरी काे सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर वहां की स्थिति देखी। इसके बाद उन्हाेंने कार्यालय प्रधानों काे विशेष निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालयों में रखे गए लाल कपड़े के अभिलेखों काे जांच कराने का निर्देश दिया है।
इसमें उपयोगी कागजातों काे अभिलेखागार में सुरक्षित रखने के लिए जमा कराने काे कहा है। साथ ही अनुपयोगी कागजातों काे नष्ट करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपर समाहर्ता व पीआईआर कार्यालय के बीच बने दाे साइकिल स्टैंड का उपयोग करते हुए सभी कर्मचारियों की बाइक लगवाने का निर्देश दिया है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.