NIMCET-2022 में विट्स एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड ने जलवा बिखेर दिया है। पहले ही साल NIMCET में 4 स्टूडेंट्स टॉप-1000 में शामिल हो गए हैं। इनमें प्रभात, कुंदन, खुशबू और कंचन शामिल हैं। वहीं, प्रभात कुमार ने AIR-23 लाकर पूरे शहर को गौरवान्वित किया है।
प्रभात कुमार ने बताया कि संस्थान की ओर से कराई गई तैयारी के कारण ही यह उपलब्धि मिल सकी है। उसने अपनी सफलता के लिए संस्थान के शिक्षक शशांक सर और निखिल सर के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही अपने माता-पिता को सफलता का श्रेय दिया।
प्रभात ने 1000 में 733.5 अंक (AIR-23) प्राप्त किया। कुंदन कुमार सिंह ने 588 अंक (AIR-382), खुशबू ने 533 अंक (AIR-729) प्राप्त किया। वहीं, संस्थान के संचालक रवि कांत ने बताया कि यह बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। साथ ही उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
रवि कांत ने बताया कि NIMCET के दोनों शिक्षक शशांक सर और निखिल सर ने दिन-रात मेहनत कर छात्रों के रिजल्ट के लिए जान लगा दी थी। साथ ही NIMCET-2023 में भी अच्छे परिणाम को लेकर पूरी तैयारी चल रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.