गृह मंत्री अमित शाह के पूर्णिया दौड़े के बाद मुजफ्फरपुर में भाजपा और राजद नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। RJD के नेता उनके दौड़े को लेकर तरह-तरह के बयान दे रहे हैं तो भाजपा भी पीछे नहीं रह रही है। मुजफ्फरपुर के मीनापुर से RJD विधायक मुन्ना यादव ने अमित शाह के पूर्णिया दौड़े की तुलना बंदर और मदारी के खेल से की है।
उन्होंने अपने एक बयान में कहा की हमलोग बच्चे थे तो गांव में मदारी और बंदर खेल दिखाने आता है। मदारी अपने इशारों पर बंदर को नचाता था। इसके बाद कहता की बच्चों ताली बजाओ। अगर कोई धीरे से ताली बजाता तो कहता की और जोर से बचाओ। इसी तरह वे बिहार के लोगों को बंदर समझते हैं। कुछ नहीं है। इन लोगों का हवा निकल गया है। 2024 में भाजपा मुक्त भारत बनेगा और 2025 में अमित शाह विदेश भाग जायेंगे।
किसी के लिए वैकेंसी नहीं है
भाजपा के पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा की डिप्टी CM तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा को देश से उखाड़ने की बात कर रहे हैं। पहले अपने पार्टनर को उखाड़े। तब CM बनेंगे। रही बात 2024 की तो देश के सबसे बड़े हीरो नरेंद्र मोदी हैं। किसी दूसरे के लिए वर्षों तक अभी कोई वेकेंसी नहीं है। वहीं साहेबगंज से विधायक राजू सिंह ने कहा की VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी पर निशाना साधते हुए कहा की उनका हाल जो UP चुनाव में हुआ था। वही होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विपक्षी एकता को मजबूत करने की बात पर कहा की 2019 में जो हाल हुआ था। वही होगा। और उनका जो 2015 में हाल हुआ था की दो पर सिमट गए थे। इस बार दो भी आयेगा या नहीं। यह कहना मुश्किल है। इस वक्त देश का नेता सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.