शहर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर रामराजी रोड के रहने वाले मोहम्मद जाहिद (32) की हत्या उसके किसी करीबी ने ही की है। ऐसा संदेह मृतक के परिजन जता रहे हैं। जाहिद के भाई साहिद का कहना है की उसका किसी से कोई विवाद था ही नहीं। किसी दोस्त ने ही घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी।
हालांकि, पुलिस पूछताछ में परिजन ने किसी का नाम नहीं बताया है। अज्ञात पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को सदर थाना के बीबीगंज स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे से बरामद किया था। शव के जांच करने पर पता लगा की उसका बायां हाथ टूटा हुआ था और कान पर भी काटने के निशान थे। इसके अलावा सिर पर गहरे जख्म थे। इससे प्रतीत हो रहा था की उसकी हत्या कर लाश को वहां ठिकाना लगाया गया था।
मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगा रही है की लास्ट लोकेशन जाहिद का कहां पर था और अंतिम बार उसे किसने कॉल किया था। इसी से इस घटना की गुत्थी सुलझेगी। उसके सभी दोस्तों से भी पूछताछ करने की कवायद की जा रही है। परिजन से पता किया जा रहा है की वह अधिकतर किस दोस्त के साथ रहता था। उससे पूछताछ करने पर कुछ सुराग मिल सकता है।
एक सप्ताह पहले आया था घर
जाहिद के भाई शाहिद ने बताया की वह राजगीर, गया और पटना में बेल्डिंग करने का काम करता था। अधिकतर वह राजगीर और गया में ही रहता था। एक सप्ताह पहले ही वह घर आया था। फिर जाने वाला ही था। इससे पहले ही ये हादसा हो गया। उसने बताया की जाहिद शादीशुदा था। उसे एक आठ साल का बच्चा है और दूसरा बच्चा उसकी पत्नी को होने वाला है। वह प्रेगनेंट है। घटना से पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.