मुजफ्फरपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। घटना देर रात सदर थाना क्षेत्र के मझौली धर्मदास की है। जब एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। शीशा चकनाचूर हो गया। इसमें सवार की 4 लोग घायल हो गए।
इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर सदर थाने की पुलिस सुबह में घटनास्थल पर पहुंची। कार की तलाशी ली गई। आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन, घायलों को किस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। ये जानकारी नहीं मिल सकी। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरपंच चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वहां गए थे। देखने पर पता लगा की कार रामदयाली की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रक से टक्कर हो गई। आशंका जताई जा रही की कार चालक को नींद आ गई होगी। इस कारण उसे खड़े ट्रक का पता नहीं लगा होगा। पुलिस घायलों का पता लगाने में जुटी है। कार और ट्रक नंबर के आधार पर DTO से संपर्क किया जा रहा है। कार की हालत देखकर लग रहा है इसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हुए होंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.