पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पकड़ी स्थित नवनिर्मित बाईपास पुल के समीप शनिवार की सुबह वाहन की ठाेकर से काजीमहमदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी 40 वर्षीय महाराज पासवान की मौत हो गई। वहीं सोनेलाल पासवान जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए शहर स्थित अस्पताल भेज दिया। जख्मी मृतक का चाचा है। घटना के बाद जुटे लाेगाें व परिजनाें ने मुआवजे के लिए एनएच 722 चार घंटे जाम कर दिया। जानकारी हाेने पर करजा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। इसके बाद बीडीओ अरशद रजा खान, सीओ सतीश कुमार के साथ जिप सदस्य कुमोद पासवान ने भी पहुंच कर मुआवजे मिलने का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित बिना मुआवजे के शव हटाने को तैयार नहीं थे।
मुशहरी सीओ सुधांशु शेखर ने पहुंच कर मृतक की पत्नी को चार लाख का चेक प्रदान किया व करजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया, तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त किया।
बताया गया कि महाराज पासवान घर से बाइक से सरैया के सुजावलपुर स्थित अपने ससुराल पत्नी को लाने जा रहा था, इसी क्रम में हादसा हुआ। वाहन का चालक भागने में सफल रहा। मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। करजा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.