मुजफ्फरपुर मे पर्स चोरी के आरोप मे स्थानीय लोगों ने एक महिला को पकड़ लिया। वह भागने का प्रयास भी की। लेकिन, पकड़ी गई। वही, कुछ महिलाओं मे उसकी पिटाई भी की। मामला जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर की है। जहां बुधवार शाम को एक महिला चोर को पकड़ा गया। उसके साथ दो बच्चे भी थे। महिला के पकड़ाने के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। लोगो ने मामले की जानकारी काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। आरोपी महिला को हिरासत मे ले लिया गया। उसे पकड़ कर थाने पर रखा गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही।
घटना को लेकर शिवहर की रहने वाली अनुजा देवी ने बताया की वह ऑटो मे थी। आरोपी महिला भी साथ थी। गोबरसही के पास जैसे ही पहुंची, दूसरे ऑटो वाले ने कहा की मैडम पर्स चेक कीजिये। महिला चोर थी। पर्स चेक किया तो अंदर मे रखा छोटा पर्स गायब था। उसमे 1 हजार रुपये, ATM समेत अन्य जरूरी चीजें थी। जिसके बाद उसका पीछा करते हुए पॉवरहाउस चौक पहुंचे। माड़ीपुर के पास वह रिक्शा से जा रही थी।
उसके साथ बच्चे भी थे। इस दौरान वह पकड़ी गई। लेकिन, पकड़ मे आने से पहले उसने पर्स को नाले मे फेंक दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले मे थानेदार दिगंबर कुमार का कहना है की घटना की जांच की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.