मुज़फ़्फ़रपुर के मनियारी थाना क्षेत्र स्थित सोनबरसा चौक के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी है। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की भाड़ी भीड़ जुट गई। घटना के बाद लोगों ने डम्पर को पकड़ लिया। हालांकि, उसका चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी लोगों ने मनियारी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची मनियारी पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां उसकी स्तिथि गंभीर बताई जा रही हज। घायल व्यक्ति की पहचान बरियारपुर ओपी थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के वार्ड नंबर 2 निवासी मो आबिद के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। इस दौरान तेज आवाज आई। जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखे की डम्पर ने उसे ठोकर मार दिया है। चालक गाड़ी लेकर भागने के फिराक में हैं। जिसके बाद लोगो ने गाड़ी पकड़ लिया। लेकिन, चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया। जिसके बाद मामले की सूचना मनियारी पुलिस को दी गई। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.