उत्तर बिहार का मौसम तेजी से बदल रहा है। मंगलवार काे दिन के साथ रात का तापमान सामान्य से कम हाेने से लाेगाें काे गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जिला समेत पूरे क्षेत्र में तेज हवा के साथ फिर से बारिश की संभावना जताई है। इसके कारण आगे भी गर्मी से राहत का अनुमान है। मंगलवार काे न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री पर यथावत रहा।
वहीं, अधिकतम 0.7 डिग्री की कमी के साथ 32.8 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम 2.1 डिग्री कम रहा। इधर, नौतपा 25 मई से शुरू हाे रहा है। यह 2 जून तक चलेगा। हालांकि, इस दाैरान भारी गर्मी पड़ेगी, इसकी संभावना कम है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.